डीआरएम ने रेलवे क्लब में पौधरोपण कर शपथ दिलाई
जोधपुर,डीआरएम ने रेलवे क्लब में पौधरोपण कर शपथ दिलाई। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने रेलवे क्लब परिसर में पौधरोपण किया और रेलकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
यह भी पढ़ें – आफरी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के रेलवे परिसर में पौधरोपण के पश्चात डीआरएम ने उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों व स्काउट एंड गाइड कैडेट्स को हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डीआरएम पंकज कुमार सिंह के साथ मुख्य कारखाना प्रबंधक मनोज जैन,अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(शक्ति व पर्यावरण) जोगेंद्र मीणा,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर कैरेज एंड वैगन)मेजर अमित स्वामी,सहायक यांत्रिक इंजीनियर शिल्पा पूनिया,स्काउट एंड गाइड कैडेट्स तथा शक्ति व पर्यावरण शाखा के कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

