किशन गोपाल सैन चुने गए सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
जोधपुर, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय सहायक कर्मचारी संघ के चुनाव में गुरूवार को किशन गोपाल सैन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। इस दौरान कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। चुनाव अधिकारी हीरालाल मीणा के अनुसार सहायक कर्मचारी संघ के चुनाव में कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था।
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि को आज अध्यक्ष पद के 2 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद किशन गोपाल सैन को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के सहायक कर्मचारी संघ चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। सैन का कार्यकाल आगामी दो वर्ष के लिए रहेगा। निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद किशन गोपाल सैन का केन्द्रीय कार्यालय में जोरदार स्वागत किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

