बर्तन धोने की नाली में मिला कीपेड फोन

जेल में तलाशी अभियान

जोधपुर,बर्तन धोने की नाली में मिला कीपेड फोन। केंद्रीय कारागार में अवांछनीय सामग्री का मिलना जारी है। रविवार को जेल प्रशासन की तरफ से तलाशी अभियान चलाया गया। जेल में बर्तन धोने की नाली में एक की-पेड फोन बरामद हुआ। जिस पर अज्ञात शख्स के खिलाफ अब केस दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

केंद्रीय कारागार के प्रहरी दिनेश विश्नोई की तरफ से रातानाडा थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रविवार को जेल में कारापाल हनुवंतसिंह के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया। तब वार्ड संख्या 7 में बैरिक नंबर 1 की तलाशी ली गई। वहां बर्तन धोने की नाली में एक की-पेड फोन सिम लगा हुआ मिला। अज्ञात शख्स द्वारा की-पेड फोन का नाली में छुपाकर रखा गया था। रातानाडा पुलिस की तरफ से इस बारे में पड़ताल की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews