कमठा श्रमिक काम करते भवन की छत से गिरा,मौत
जोधपुर,कमठा श्रमिक काम करते भवन की छत से गिरा,मौत।शहर के पहाडग़ंज द्वितीय में कमठा कार्य करते एक श्रमिक भवन की छत से गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। इस बारे में पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें – डीआरएम ने रेलवे क्लब में पौधरोपण कर शपथ दिलाई
मंडोर पुलिस ने बताया कि मेघवालों का बास सदर बाजार निवासी श्यामलाल पुत्र हजारीराम मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 51 वर्षीय कन्हैयालाल पहाडग़ंज द्वितीय में एक भवन पर काम करते समय छत से अचानक गिर गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी बाद मेें मौत हो गई। मंडोर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुुपुर्द किया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

