Doordrishti News Logo

जोधपुर: सड़क हादसे में युवक की मौत

जोधपुर(डीडीन्यूज),सड़क हादसे में युवक की मौत। शहर के गोरा होटल रोड पर बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आवागमन भी बाधित हो गया। इस पर कुड़ी पुलिस सहित अन्य अधिकारी मौेके पर पहुंचे। शव को एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। गुरुवार को अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

जोधपुर: हत्या के आरोप में अब तक तीन गिरफ्तार

कुड़ी थाने के एएसआई महादेव ने बताया कि झालामंड स्थित माजीसा मंदिर के पास रहने वाला 28 वर्षीय प्रमोद पुत्र रामूराम जाट अपनी बाइक लेकर गोरा होटल रोड से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे मेें उसकी मौत हो गई। इधर दुर्घटना की सूचना पर कुड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। यातायात बाधित होने से काफी वाहन भी जमा हो गए। तब एसीपी पश्चिम छवि शर्मा आदि वहां पहुंचे और मार्ग को खुलवाया। शव को एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराने की कार्रवाई जारी थी।

Related posts:

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को होगा आयु 2026: AI मेडिकल इनोवेशन हैकाथॉन

October 12, 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

October 12, 2026

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने ऋचा शर्मा की चार पुस्तकों का किया विमोचन

October 12, 2026

सातवीं राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता सम्पन्न

October 12, 2026