जोधपुर: पाॅलिटेक्निक कॉलेज में जल संरक्षण पखवाड़े का आयोजन

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: पाॅलिटेक्निक कॉलेज में जल संरक्षण पखवाड़े का आयोजन। राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 एवं ‘मिशन हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जल संग्रहण एवं जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस संबंध में विद्यार्थियों व स्टाॅफ हेतु जल संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियन्ता दिनेश ने जल के कुशल उपयोग और वर्षा जल संचयन के लाभ बताये जिससे जलसंरक्षण एवं भूजल स्तर में सुधार किया जा सके।
प्राचार्य डाॅ.अजय माथुर ने विद्यार्थियों तथा स्टाॅफ को बताया कि जल जीवन का आधार है और इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। तेजी से घटते जल स्रोतों और गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त की गई।

पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए वनों की कटाई और प्रदूषण के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। एक पेड़ माँ के नाम को एक भावनात्मक आह्वान बताया,जिससे विद्यार्थियों का प्रकृति से जुड़ाव बढ़े। छोटे प्रयासों जैसे वर्षा जल संचयन, पेड़ लगाना,प्लास्टिक का कम उपयोग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। जल संगोष्ठी के पश्चात विद्यार्थियों एवं स्टाॅफ द्वारा ‘वन्दे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान संकल्प की शपथ ग्रहण की।

जोधपुर: विद्यार्थियों ने निकाली रैली,नुक्कड़नाटक से दिया संदेश

माथुर ने बताया कि संस्थान परिसर में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत एक पेड माॅं के नाम 2.0 के दौरान पौंधारोपण किया गया।
जल संग्रहण एवं जल संरक्षण संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी,कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन टीआर राठौड ने किया।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026