जोधपुर से रामदेवरा स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को चलेगी

  • यात्रियों के लिए होंगे 10 अनारक्षित डिब्बे

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर से रामदेवरा स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को चलेगी। रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त यातायात को ध्यान में रखते हुए 6 जून को जोधपुर से रामदेवरा स्टेशनों के बीच एक ट्रिप के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रामदेवरा मंदिर में दर्शनार्थ जाने वाले जातरुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा 6 जून शुक्रवार को एक ट्रिप के लिए जोधपुर-रामदेवरा- जोधपुर स्पेशल अनारक्षित ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 04833, जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल(1 ट्रिप) 6 जून को जोधपुर रेलवे स्टेशन से सुबह 10.50 बजे रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे रामदेवरा पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन 04834, रामदेवरा-जोधपुर स्पेशल(1 ट्रिप) रामदेवरा से 6 जून को ही दोपहर 3.20 बजे रवाना होकर सायं 7.15 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 8 जनरल व 2 गार्ड एसएलआर सहित कुल 10 अनारक्षित डिब्बे होंगे।

बीकानेर-यशवंतपुर ट्रेन 8 व 15 जून को दो घंटे रेगुलेट रहेगी

रास्ते के इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन 
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन आवागमन में राइकाबाग,मंडोर,मारवाड़ मथानिया,ओसियां,मारवाड़ लोहावट व फलोदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को रामदेवरा आवागमन में सुविधा होगी।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026