Doordrishti News Logo

जोधपुर: चोरों ने कमिश्ररेट में छह से ज्यादा गाड़ियां चुराई

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: चोरों ने कमिश्ररेट में छह से ज्यादा गाड़ियां चुराई। कमिश्ररेट में सक्रिय वाहन चोरों ने अलग-अलग स्थानों से आधा दर्जन से ज्यादा बाइक्स को चुराया। संबंधित थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए है।

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि श्रीराम नगर निवासी विक्रम सिंह पुत्र गोविंद सिंह पंवार ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि ए सेक्टर में खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात वाहन चोर चुराकर ले गया। इसी तरह देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड निवासी संजय कल्याणी पुत्र भगवानदास कल्याणी ने पुलिस को बताया कि उसके घर के बाहर खड़ी बाइक कोई चुरा ले गया।

विवेक विहार थाना पुलिस ने बताया कि मामा अचलेश्वर नगर सांगरिया निवासी हेमाराम पुत्र रामदेव कुड़ी गांव आया हुआ था,जहां से अज्ञात शख्स उसकी बाइक को चुरा ले गया। इधर राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में मौलाना अब्दुल कलाम आजाद नगर गंगाणा रोड निवासी शाहिद हुसैन पुत्र मो.हुसैन की बाइक बकरामंडी से कोई चुरा ले गया।

किराणा दुकान में चोरों ने लगाई सैंध,नगदी सामान चोरी

सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में सोढ़ों की डाणी सूरसागर निवासी नरेन्द्र भाटी पुत्र ताराचंद भाटी ने पुलिस को बताया कि 4 जून को वह रूपावतों का बेरा क्षेत्र में गया था जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। इधर महामंदिर पुलिस के अनुसार बस स्टेण्ड भोपालगढ़ हाल भदवासिया फ्रू ट मंडी में व्यापार करने वाले रामदयाल पुत्र झीपरराम माली की बाइक दुकान के आगे से चोरी हो गई।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026