जोधपुर: राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में द फ्लोरा फाउंटेन का शुभारंभ

संजीवनी बूटी सहित विलुप्त औषधीय पौधों के संरक्षण की दिशा में अनूठा प्रयास

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में द फ्लोरा फाउंटेन का शुभारंभ।राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जोधपुर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए ‘द फ्लोरा फाउंटेन’ का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार का नेतृत्व पर्यावरणविद प्रोफेसर सुधा समरवार और उनकी टीम ने किया,जिनके अथक प्रयासों से यह अनूठा हर्बल पार्क अस्तित्व में आया। ‘द फ्लोरा फाउंटेन’औषधीय पौधों के संरक्षण, संवर्धन और जागरूकता बढ़ाने की दृष्टि से तैयार किया गया है।

इसे भी पढ़िएगासैनिकों व उनके परिजन के लिए योग सत्र का आयोजन

यह पार्क संजीवनी बूटी जैसी पौराणिक और अब विलुप्त हो रही औषधीय प्रजातियों को संरक्षित करने के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। शुभारंभ समारोह में आईजी सुरक्षा डॉ.विष्णुकांत,जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान और आईआईटी जोधपुर के निदेशक डॉ. अविनाश कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

इस अवसर पर काजरी के पूर्व निदेशक डॉ.ओपी यादव,डीपीएस स्कूल के निदेशक बीएस यादव और आरपीटीसी के डीआईजी हरेंद्र महावर ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी हरफूल सिंह और नरपत सिंह जेतावत भी मौजूद थे। पुलिस प्रशासन,आईआईटी जोधपुर,वन विभाग,काजरी,आफरी और आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

प्रोफेसर सुधा समरवार ने बताया कि यह पार्क न केवल औषधीय पौधों का संग्रहालय है,बल्कि यह एक ज्ञान का केंद्र भी है जहाँ लोग पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति के महत्व को समझ सकते हैं और उसका लाभ उठा सकते हैं। यहां विभिन्न रोगों के उपचार में उपयोग किए जाने वाले पौधे उगाए जा रहे हैं,जो आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों को गुणवत्ता पूर्ण बीज और पौधे उपलब्ध कराने में भी सहायक होंगे।‘द फ्लोरा फाउंटेन’ को देश में पारंपरिक औषधीय ज्ञान और जैव विविधता के संरक्षण का एक आदर्श मॉडल माना जा रहा है।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026