जोधपुर: नामी कंपनी के नाम से नकली सीमेंट बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार
- दिल्ली से आए प्रतिनिधि ने दर्ज कराया कॉपी राइट में केस
- दुकान से नकली सीमेंट के कट्टे बरामद
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: नामी कंपनी के नाम से नकली सीमेंट बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार।शहर के महामंदिर सर्किल के पास में एक दुकान पर पुलिस ने रेड देकर नामी कंपनी के नाम से बिक रही नकली सीमेंट को बरामद किया है। दुकानदार के खिलाफ कॉपी राइट में केस बनाया गया है। दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुकान से नकली सीमेंट के कट्टे जब्त किए गए हैं।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि महरोली नई दिल्ली से आए जेके सीमेंट के सहायक मैनेजर ललित सिंह पुत्र लखन सिंह की तरफ से कॉपी राइट का केस दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह कंपनी के लिए कार्य करता है और सहायक मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उसे पता लगा कि यहां महामंदिर चौराहा के पास में दिलीप ट्रेडर्स पर कंपनी के नाम का गलत इस्तेमाल कर नकली सीमेंट बेची जाती है।
जोधपुर: दूध विक्रेता ने अपनी रिश्तेदार महिला से किया दुष्कर्म बेटी से भी छेड़छाड़ का आरोप
रिपोर्ट मिलने पर महामंदिर पुलिस ने दिलीप ट्रेडर्स पर रेड दी। जहां दुकानदार भियाली बेरा रामू की ढाणी निवासी रघुवीरसिंह पुत्र दिलीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के साथ उसे कॉपी राइट में गिरफ्तार किया गया। दुकान से नकली सीमेंट बरामद की गई है।
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

