जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन आज रद्द
परिचालनिक कारणों से ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित
जोधपुर,(डीडी न्यूज)।जोधपुर- हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन आज रद्द।
प्रयागराज महाकुंभ-2025 के दौरान परिचालनिक कारणों से जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन 28 जनवरी को जोधपुर से हावड़ा के मध्य रद्द रहेगी। इसके साथ ही जोधपुर मंडल से हावड़ा की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा।
इसे भी पढ़ें – सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
जोधपुर सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ-2025 के दौरान परिचालनिक कारणों से ट्रेन नंबर 12308,जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट जो 28 जनवरी को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रद्द रहेगी। जबकि ट्रेन 3 फरवरी को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से छह घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
उन्होंने बताया कि इन कारण ट्रेन 15633,बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस 29 जनवरी और ट्रेन 22308, बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट 2 फरवरी को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी।
ट्रेनें रहेगी रीशेड्यूल
ट्रेन 22308, बीकानेर-हावड़ा सुपर फास्ट जो 29 जनवरी को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह अपने प्रारंभिक स्टेशन से छह घंटे,ट्रेन 12495,बीकानेर-कोलकोता सुपरफास्ट जो 30 जनवरी को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह अपने प्रारंभिक स्टेशन से 4 घंटे,ट्रेन 15633,बीकानेर- गुवाहाटी एक्सप्रेस जो 3 फरवरी को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह अपने प्रारंभिक स्टेशन से 6 घंट देरी से रवाना होगी।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

