Doordrishti News Logo

उधारी मांगने पर बंधक बनाकर पीटा,जान की दी धमकी

जोधपुर(डीडीन्यूज),उधारी मांगने पर बंधक बनाकर पीटा,जान की दी धमकी। निकटवर्ती खारीखुर्द गांव में एक व्यक्ति को रुपए उधार देना महंगा पड़ गया। आरोपी ने रुपए देने के लिए बुलाया और फिर कमरे में बंद कर बुरी तरह पिटाई की। पीडि़त को बाद में छोड़ा और जान की धमकी दी। पीडि़त ने करवड़ थाने में रिपोर्ट दी है।

करवड़ पुलिस ने बताया कि खारीखुर्द निवासी मेहराराम पुत्र लादूराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसने गांव के भोमराज माहेश्वरी को मार्च महिने से पहले रुपए उधार दिए थे। काफी बार रुपए वापिस लौटाने को कहा तब वह टालमटोल करने लगा।

बाद में आरोपी भोमराज ने उसे अपने यहां पर बुलाया और कहा कि रुपए लौटा रहा है। मगर उसे कमरें में बंधक बनाकर पीटा और फिर छोड़ते हुए जान की धमकीं दी। करवड़ ने अब जांच आरंभ की है।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026