विश्व पर्यावरण दिवस पर जोधपुर मंडल का व्यापक जागरूकता अभियान

जोधपुर(डीडीन्यूज),विश्व पर्यावरण दिवस पर जोधपुर मंडल का व्यापक जागरूकता अभियान। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान मंडल के NSG-2 से NSG-4 श्रेणी के रेलवे स्टेशनों जोधपुर,बाड़मेर,पाली, नागौर,मेड़ता रोड,डेगाना एवं मकराना स्टेशनों पर एक साथ प्रारंभ किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर यात्रियों को “अपनी बोतल स्वयं लाएं” की भावना के तहत पानी की बोतल अपने साथ लाने के लिए प्रेरित किया गया,जिससे एकल-उपयोग प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग कम किया जा सके। यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ग्रीष्मावकाश में 12 जोड़ी ट्रेनों में 33 डिब्बों की 1 जून से अस्थाई बढ़ोतरी

रेलवे कॉलोनी,कोचिंग डिपो और रेलवे अस्पताल में भी प्लास्टिक लंच बॉक्स एवं बोतलों के पुनः उपयोग को प्रोत्साहित किया गया तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने हेतु जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान अभियान को प्रभावशाली बनाने के लिए सभी संबंधित स्टेशनों पर पोस्टर, पेम्पलेट एवं पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम के माध्यम से यात्रियों और कर्मचारियों को जागरूक किया गया।

डीआरएम ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे केवल एक परिवहन सेवा ही नहीं बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी संकल्पित है। हम सभी को मिलकर स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026