जोधपुर: बेटियों ने निभाया धर्म पिता को दी मुखाग्नि
जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: बेटियों ने निभाया धर्म पिता को दी मुखाग्नि। शहर में समाज के समक्ष बेटा-बेटी एक समान का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए चार बेटियों ने आगे बढ़कर बेटे का धर्म निभाते हुए अपने दिवंगत पिता को मुखाग्नि देकर समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
हुआ यूं कि जब राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग जोधपुर के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत सतीश माथुर सुपुत्र स्व.सुखदेव माथुर(कम्पाउंडर) एवं स्व.रतन कंवर माथुर, का 5 जून को निधन हो गया। सरल,सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के धनी स्व. सतीश माथुर की तरह उनकी पुत्रियाँ भाविका,डॉली,वीनस और प्रज्ञा ने समाज के समक्ष बेटा-बेटी एक समान का उदाहरण प्रस्तुत कर बेटे का धर्म निभाते हुए अपने पिता को मुखाग्नि दी।
पांच दिवसीय आवासीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ
क्षेत्र के लोगों व स्वर्गीय सतीश माथुर के शोक संतप्त परिजनों अनीता,रमेश,अलका, गिरीश, प्रेमलता,भुवन,संरचना, रक्षित, डॉ.गरिमा,महेंद्र,अजय,अंकित, अहान और नमस्या ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि देते हुए इन बेटियों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उनका बढ़ाया।
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

