पांच दिवसीय आवासीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ

  • भारत विकास परिषद् जोधपुर महानगर का आयोजन

जोधपुर(डीडीन्यूज),पांच दिवसीय आवासीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ। भारत विकास परिषद जोधपुर महानगर की समस्त शाखाओं तथा दिव्य भारत युवा संघ (दिया) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ में पांच दिवसीय आवासीय बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ। भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव जगदीश शर्मा, प्रान्तीय अध्यक्ष नारायण रुपराय,दिव्य के राजस्थान प्रमुख डॉ.विवेक विजय,गायत्री शक्तिपीठ के जसबीर सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।

पांच दिवसीय आवासीय शिविर में 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के 50 बालक बालिकाएं भाग ले रही हैं। शिविर में प्रतिदिन यज्ञ,योगाभ्यास, संस्कार व संस्कृति का ज्ञान,विभिन्न सृजनात्मक गतिविधियां,आत्मरक्षा, भाषण व कला प्रतियोगिता तथा खेल कूद के माध्यम से बालक बालिकाओं में संस्कारों का विकास किया जायेगा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर विज्ञान भारती ने किए कई आयोजन

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रान्तीय वित्त सचिव रामाकिशन भूतड़ा,महानगर प्रकल्प समिति संयोजक बीना बालानी, नन्दनवन शाखा अध्यक्ष सुरेश व्यास, रातानाडा शाखा अध्यक्ष संजीव गुप्ता,सचिव सुरेश कुमार दुग्गल, पावटा शाखा कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सोलंकी,जोधपुर मारवाड़ शाखा से वीणा राय,दिव्य भारत युवा संघ से राजस्थान प्रमुख डॉ.विवेक विजय, जोधपुर उप जोन प्रभारी नेमाराम परिहार,राजीव शर्मा,सन्दीप जोशी, दीपक जांगिड़,गायत्री शक्तिपीठ प्रभारी जसबीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026