Doordrishti News Logo

Jodhpur crime : 9.80 ग्राम अवैध एमडीएमए सहित चार आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस की स्पेशल टीम व खेड़ापा थाने की पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 9.80 ग्राम एमडीएमए मादक पदार्थ बरामद कर जप्त किया है। जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ,अवैध हथियार,फरार अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत आज स्पेशल टीम व पुलिस थाना खेड़ापा थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9.80 ग्राम एमडीएमए मादक पदार्थ जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम व तस्करों-वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत जिले के समस्त अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गये थे। जिस पर कैलाशदान अति.पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन पर स्पेशल टीम की आसूचना व मुखबीर तंत्र के आधार पर सरहद हतुण्डी पुलिस थाना खेड़ापा में स्पेशल टीम व थाना खेड़ापा पुलिस टीम द्वारा आसूचना के आधार पर नाकाबंदी कर वाहन नम्बर जीजे18 बीबी 3108 को रुकवाकर चैक किया गया।

सूचना के आधार पर दस्तयाब दिनेश उर्फ भाटी पुत्र हीराराम विश्नोई (21वर्ष) निवासी मानसागर, कैलाश पुत्र परसाराम गुर्जर (28 वर्ष) निवासी मानसागर, राजुराम पुत्र बाबूराम जाट (22 वर्ष) निवासी मानसागर व छोटा राम पुत्र हरीराम जाट (25 वर्ष) निवासी मानसागर के कब्जे से 9.80 ग्राम एमडीएमए बरामद हाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना खेड़ापा में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। (jodhpur crime news)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews