जोधपुर: जेडीए कार्यकारी समिति की बैठक में 11 निर्णय

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: जेडीए कार्यकारी समिति की बैठक में 11 निर्णय। जेडीए आयुक्त व कार्य समिति के अध्यक्ष उत्साह चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को जेडीए कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक के निर्णयों की पुष्टि की गई। तत्पश्चात भैरव नाला निर्माण हेतु निजी खातेदारी भूमि को क्रय करने के प्रस्ताव,दाऊजी की होटल सर्कल एम्स सालावास रोड जंक्शन तक फ्लाईओवर कार्य हेतु दरों की स्वीकृति के अनुमोदन एवं कन्सलटेंट की नियुक्ति के प्रस्ताव तथा मुख्यमंत्री जन आवास योजना ग्राम चौखा एवं ग्राम तनावड़ा के शेष कार्य हेतु नवीन निविदा आमंत्रित करने की स्वीकृति एवं अनुमोदन के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए निर्णय लिए गए।

इसी प्रकार विवेक विहार योजना जोधपुर के सेक्टर-ए में शताब्दी सर्कल स्थित ट्रांसपोर्ट एरिया में बस टर्मिनल विकसित किए जाने के कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के प्रस्ताव,राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत जोजरी नदी के प्रदूषण में कमी लाने के लिए झालामण्ड क्षेत्र के लिए सम्पूर्ण सीवरेज प्रणाली का डिजाइन और नवीन 10 एमएलडी एसटीपी कार्य हेतु प्रस्तुत डीपीआर एवं शहर में उपचार के उद्देश्य से मौजूदा नालों से सीवरेज के पानी को रोकना और निकटतम एसटीपी तक मोड़ने के सम्पूर्ण कार्य हेतु प्रस्तुत डीपीआर के अनुमोदन के प्रस्ताव सहित कुल 11 प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए निर्णय लिए गए।

जोधपुर: प्रदेश का मादक पदार्थ तस्करी का किंगपिन गिरफ्तार

बैठक में जेडीए सचिव भागीरथ बिश्नोई,उपसचिव कंचन राठौड़, एडीएम सिटी प्रथम उदयभानु, एसीपी यातायात प्रदीप कुमार गोयल,डीवाईएसपी जोधपुर ग्रामीण पुलिस शंकरलाल,उपायुक्त जेडीए रामजी भाई कलबी,मुकेश बारेठ, जयपाल सिंह राठौड़,अदिति पुरोहित,दिनेश कुमार मीणा, निदेशक विधि जगदीश कुमार, निदेशक अभियांत्रिकी महेन्द्र सिंह पंवार,निदेशक वित्त मंजीत चारण, निदेशक आयोजना सुनील चौहान, उपायुक्त नगर निगम दक्षिण ताराचन्द,उपायुक्त नगर निगम उत्तर पुष्पा कंवर,उपनिदेशक पर्यटन भानुप्रताप,प्रबंधक आरएसआरटीसी श्रवण दाधीच,एसीई पीएचईडी दिनेश नागौरी,आरएम रिको कुलदीप दाधीच,एसई डिस्कॉम एमएम सिंघवी,अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी अनिल सोनी सहित जेडीए एवं विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद थे।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026