Doordrishti News Logo

जेएनवीयू स्नातक की परीक्षाएं 5 से

जोधपुर,जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी जोधपुर और इससे संबंधित जोधपुर,पाली,जालौर, बाड़मेर व जैसलमेर जिले के सभी महाविद्यालयों की बीए,बीएससी परीक्षाएं 5 अप्रैल से शुरू होंगी। इस परीक्षा में रेगुलर और प्राइवेट स्टूडेंट हिस्सा लेंगे इसके लिए यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

यूनिवर्सिटी की ओर से एग्जाम को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। एग्जाम कंट्रोलर प्रोफेसर केआर गेनवा ने बताया बीए में 110247,बीएससी में 14,608 सहित कुल 1 लाख 24 हजार 855 स्टूडेंट एग्जाम में शामिल होंगे। एग्जाम के लिए इस बार 132 सेंटर बनाए गए हैं। यूनिवर्सिटी के पीरक्षा में नकल जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए भी यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से उडऩदस्ते तैयार किए गए हैं। उडऩदस्ता परीक्षा सेंटर में नकल को रोकने पर नजर रखेंगे और जांच भी करेंगे। बीकॉम,बीबीए एवं बीसीए के एग्जाम अप्रैल के थर्ड वीक में हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- विनीत राठी को बनाया महेश नवमी महोत्सव का संयोजक

टाइम टेबल अपलोड

इसका टाइम टेबल भी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जल्द अपलोड किया जाएगा। परीक्षा में आने वाले स्टूडेंट के लिए सेंटर पर मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई स्टूडेंट मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर जाता है तो उसके खिलाफ नकल का केस भी बनाया जा सकता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026