जेएनवीयू में स्वयंपाठी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा आवेदन 26 तक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेएनवीयू में स्वयंपाठी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा आवेदन 26 तक। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (नई शिक्षा नीति 2020) के स्वयंपाठी विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन शुरू कर दिए हैं।
परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर जीएस शेखावत ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।स्वयंपाठी विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर रखी गई है।
गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर में अखण्ड पाठ का समापन कल
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करवाने की अंतिम तिथि 28 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 नवंबर रखी गई है। आवेदनकर्ताओं को अपनी हार्ड कॉपी 2 दिसंबर तक संबंधित संकाय,विभाग या संस्थान के कार्यालय में जमा करवानी होगी। प्रोफेसर शेखावत के अनुसार परीक्षा शुल्क और परीक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

