Doordrishti News Logo

मुकलावे में चढ़ाने के लिए 11 लाख के आभूषण दिए परिचित ने आभूषण हड़प लिए

जोधपुर(डीडीन्यूज),मुकलावे में चढ़ाने के लिए 11 लाख के आभूषण दिए परिचित ने आभूषण हड़प लिए।निकटवर्ती चौखा गांव की ज्वैलरी शॉप मालिक के साथ कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर 11 लाख के सोने के आभूषण हड़प लिए।

आरोपियों ने अपनी जमीन बेचान की बात कही और फिर एक मुकलावे तक गहने वापिस लौटाने को कहा। मगर तय सीमा के बाद भी आभूषण नहीं लौटाए गए। पीडि़त ने अब राजीव गांधी नगर थाने में नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि प्रेम विहार तिलवाडिया बेरा निवासी लेख सिंह सांखला पुत्र जगदीश सिंह सांखला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि उसकी कन्हैयाला ज्वैलर्स के नाम से चौखा में सोने चांदी की दुकान आई है। जहां 10 अप्रेल को थोरियों की ढाणी पाल निवासी दिनेश जाट और उसके परिजन आए थे। इन लोगों ने कहा कि उनकी जमीन बिकने वाली है और घर में मुकलावा भी आया हुआ है। ऐसे में उन लोगों ने विश्वास में लेकर उससे 11 लाख 25 हजार से ज्यादा के आभूषण लिए और मुकलावा के बाद लौटाने को कहा।

पिता बॉर्डर पर सुरक्षा में बेटा लगा तस्करी में

झांसे में दुकानदार लेखसिंह ने गहने दे दिए। मगर समय सीमा निकलने के बाद भी उसे आभूषण नहीं लौटाए गए। पीडि़त के बार तकाजा किए जाने पर उसे टालमटोल जवाब दिया गया। राजीव गांधी नगर पुलिस अब जांच में जुटी है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026