Doordrishti News Logo

एक ही रात में दो घरों से 15 लाख के जेवर व 8.50 लाख की नगदी चोरी

जोधपुर,एक ही रात में दो घरों से 15 लाख के जेवर व 8.50 लाख की नगदी चोरी।शहर में अब गुलाबी सर्दी के साथ ही नकबजनी की वारदातों में इजाफा होने लगा है। ग्रामीण क्षेत्र में रातें जल्दी ठंडी होने लगती है। ऐसे में चोरों को वारदात करने में दिक्कत नहीं होती। शहर के निकट लूणी तहसील के फींच गांव में एक ही रात में दो घरों में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से 15 लाख के जेवरात के साथ 8.50 लाख की नगदी ले गए। सुबह जागने पर चोरियों का पता लगा। पीडि़तों ने लूणी थाने में इस बाबत रिपोर्ट दी है। लूणी पुलिस थाने में फींच निवासी विक्रम कुमार पुत्र ओम प्रकाश दर्जी की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके घर में 6-7 अक्टूबर की रात 12 से सुबह 5 बजे के बीच में अज्ञात चोर घुसे और ताले तोडक़र वहां से दस तोला से ज्यादा सोने के जेवरात के साथ छह लाख की नगदी ले गए।

यह भी पढ़ें – पान की दुकान में सेंध लगाकर 90 हजार का तंबाकू उत्पाद चुरा ले गए

जेवरात में नेकलेस, झूमरियां, झेला, भुजबंद, अंगुठियां, टीका के साथ ही एक किलो चांदी के आइटम जिनमें चांदी के कड़े,कंदौरा,सिक्के,पायजेब आदि चोरी कर गए। इसी तरह फींच गांव के ही दर्जियों का बास निवासी राजूसिंह पुत्र नारायण सिंह के घर में भी चोरों ने सेंध लगाकर वहां से 10 तोला सोना जिनमें नैकलेस,कानों के पत्तें,लूंग,अंगुठियां,मंगलसूत्र,चेनें,चांदी के आइटम के साथ ही 2.40 लाख की नगदी पर हाथ साफ कर गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026