जयपुर के बास्केट बॉल खिलाड़ी को चढ़ाया गलत खून,जांच के आदेश
एम्स के बाद एमजीएच में आया गलत खून चढ़ाने का मामला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जयपुर के बास्केट बॉल खिलाड़ी को चढ़ाया गलत खून,जांच के आदेश। शहर में आज एक बार मरीज को गलत खून चढ़ाने की बात को लेकर चिकित्सा महकमें हडक़ंप मच गया। जोधपुर के एम्स के बाद अब महात्मा गांधी चिकित्सालय में यह घटना सामने आई है। अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश जारी किए है। गलत खून जयपुर के बास्केट बॉल खिलाड़ी को चढ़ाना बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी अस्पताल के जयपुर के बास्केट बॉल खिलाड़ी को लिगामेंट रिप्लेसमेंट के तहत इंफेक्शन बढऩे पर यहां कोटेज वार्ड नंबर 4 में भर्ती करवाया गया था। पास में ही कोटेज के वार्ड नंबर 6 में एक महिला मरीज भी भर्ती है। महिला मरीज को रक्त नहीं चढ़ाने की बात का पता लगने पर मालूम हुआ कि कोटेज वार्ड नंबर 4 में भर्ती बास्केट बॉल खिलाड़ी को यह रक्त चढ़ा दिया गया है।
रिंग रोड रैंप पर लगी बैटरियां चुराई पीछा करने पर गाड़ी से टक्कर मारी
अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही का पता अधीक्षक फतेहसिंह भाटी को लगा तो उन्होंने जांच के आदेश जारी किए। दोषी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ऐसा ही एक मामला एम्स चिकित्सालय में आया था। बाद में उस मरीज की मौत हो गई थी।
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

