जगदीश धाणदिया बने भाजपा संभाग मीडिया के संयोजक
जोधपुर,जगदीश धाणदिया बने भाजपा संभाग मीडिया के संयोजक।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अनुशंषा पर भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने भाजपा मीडिया विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी एवं संभागवार संयोजक व सह-संयोजक की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा की अनुशंषा पर जगदीश धाणदिया को जोधपुर संभाग मीडिया का संयोजक नियुक्ति किया है एवं चिराग रावल व जुगल किशोर बोहरा को सह-संयोजक नियुक्त किया है। संभाग मीडिया समन्वयक का दायित्व मुकेश जैमन को सौंपा गया।
यह भी पढ़ें – शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 26 से 31 अक्टूबर तक
जगदीश धाणदिया ने वर्ष 1985 में भाजपा में वार्ड कार्यकर्ता के रूप में कार्य प्रारम्भ किया। पार्टी के प्रति समर्पित भाव को देखते हुए संगठन ने अनेक जिम्मेदारी सौंपी गई। धाणदिया ने जोधपुर शहर जिला के ग्यारह जिलाध्यक्षों के साथ विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया तथा वर्तमान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के साथ पार्टी का काम कर रहे हैं। इनके समर्पित भाव को देखते हुए सर्वप्रथम 1996 में गुजरात के राधनपुर के उपचुनाव में घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार-प्रसार किया। इसके पश्चात गुजरात में होने वाले हर विधानसभा चुनाव में प्रभारी के रूप में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा 15 वर्षो तक निरन्तर युवा मोर्चा में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया।
यह भी पढ़ें – आफरी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
इस अवसर पर सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी,जिला महामंत्री डॉ.करणीसिंह खींची,विजय राजोरिया,जिला मंत्री आदित्य सिंह गहलोत,विकास चाण्डा ने जगदीश धाणदिया को प्रदेश नेतृत्व द्वारा संभाग मीडिया का संयोजक बनाने पर पार्टी का दुपट्टा पहनाकर एवं मुंह मीठा का बधाई दी।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

