Doordrishti News Logo

आईटीआई के छात्र ने रेल से कटकर दी जान

  • दो प्रोफेसर और अनुशंक पर प्रताड़ना का आरोप
  • सोमवार को कॉलेज में लिया एडमिशन
  • गुरुवार को ट्रेन से कटा
  • सुसाइड नोट मिला

जोधपुर,आईटीआई के छात्र ने रेल से कटकर दी जान। मध्यप्रदेश के खोड़ शिवपुरी के एक आईटीआई छात्र ने यहां भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से कुछ आगे रेल से कट कर अपनी जान दे दी। घटना गुरुवार की है। उसके पास में मिले सुसाइड नोट में जीने की इच्छा खत्म होने की बात कहने के साथ परेशान होना बताया। उसने गत सोमवार को ही आईटीआई चौखा में एडमिशन लिया था और गुरुवार को सुसाइड कर लिया। उसके पिता ने अब कॉलेज के दो वरिष्ठ प्रवक्ता और अनुशंक पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। मरने से पहले छात्र ने कॉलेज में फीस भी जमा करवाई थी।भगत की कोठी थानाधिकारी मोहम्मद सदीक ने बताया कि मध्यप्रदेश के खोड़ शिवपुरा का रहने वाला 21 साल का प्रिंस सोनी पुत्र धर्मेंद्र सोनी यहां चौखा स्थित आईटीआई कॉलेज में गत सोमवार को एडमिशन लिया था। एडमिशन से पहले उसने कॉलेज की फीस 28 हजार 200 रुपए जमा करवाए थे।

देर रात हुआ फैसला- मुख्यमंत्री गहलोत की जनसुनवाई नही होगी

गुरुवार को उसने भगत की कोठी रेलवे पहुंचने के बाद कुछ आगे जाकर रेल से कट कर अपनी जान दे दी। उसके पास में एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उसने परेशान होने और जीने की इच्छा नहीं होने की बात लिखी है। कॉलेज में जमा करवाई गई फीस भी पिता को लौटाने के लिए लिखा।थानाधिकारी ने बताया कि चौखा आईटीआई में प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के साथ यहां बने हॉस्टल में ही रहता था। इधर उसके पिता धर्मेंद्र सोनी ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए कॉलेज या आईटीआई संस्थान के दो वरिष्ठ प्रवक्ता और एक अनुशंक के खिलाफ रिपोर्ट दी है। आरोप है कि इन लोगों ने उसके बेटे को परेशान किया जिससे उसने सुसाइड किया। गुरुवार को उसके पुत्र ने अपनी बुआ को फोन कर नहीं आने की बात की और कहा कि पापा को बोल देना। इसके बाद बुआ ने अपने भाई यानी धर्मेँद्र सोनी को फोन किया। फिर धर्मेंद्र सोनी ने उसे फोन लगाया तो बात नहीं हो पाई। इसके बाद आरपीएफ से पता लगाया गया तो उसकी लोकेशन जोधपुर रेलवे स्टेशन पर मिली। बाद में वह भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। रिपोर्ट के अनुसार आईटीआई संस्थान का समय शाम साढ़े पांच बजे का है जबकि उसका पुत्र शाम साढ़े चार बजे कॉलेज से निकला था। जो संस्थान के खिलाफ था, वहां से बाहर जाने की परमिशन आसानी से नहीं दी जाती है। फिर वह संस्थान से क्यों निकला था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026