Doordrishti News Logo

निर्माणाधीन भवन से सेनेट्री का सामान चोरी

कार और बाइक पर आए नकबजन

जोधपुर,निर्माणाधीन भवन से सेनेट्री का सामान चोरी। शहर के पाली रोड स्थित कृष्णा नगर में निर्माणाधीन भवन में चोरी हो गई। नकबजन कार और बाइक पर आए और भवन के स्टोर रूम से सैनेेट्री का सामान ले गए। यह भवन एक डॉक्टर का बताया गया है। घटना 7 सितम्बर की रात तीन बजे होना सामने आया।

इसे भी पढ़ें – गोदाम में कैटरिंग का सामान चुराने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज में कार और बाइक घटनास्थल के आस पास नजर आई है। पुलिस ने इस बारे में अब तफ्तीश आरंभ की है।भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि डॉक्टर राजीव की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि पाली रोड पर ए-75 कृष्णा नगर से 6-7 सितम्बर की रात्रि में अज्ञात नकबजन उनके निर्माणाधीन मकान में घुसे आधा और वहां स्टोर रूम के ताले तोडऩे के साथ हजारों का सैनेट्री सामान चोरी कर गए। कार और बाइक पर पांच सात लोग सवार थे। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से नकबजनों की पहचान कर तलाश कर रही है।