Doordrishti News Logo

अन्तर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 15 दिसम्बर से

24 नवम्बर तक इच्छुक अधिकारी एवं कार्मिकों के नाम आमंत्रित

जोधपुर,राजस्थान अन्तर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 17 दिसंबर तक होगा। इस प्रतियोगिता में टेबल टेनिस, वॉलीबाल,कबड्डी (महिला एवं पुरुष वर्ग), टेनिस,क्रिकेट,बेडमिंटन (महिला एवं पुरुष वर्ग) एवं बास्केटबॉल खेलों को सम्मिलित किया गया है।

नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर-द्वितीय) श्वेता कोचर ने बताया कि कार्मिक विभाग के निर्देशानुसार प्रतियोगिता में राजकीय विभागों में नियमित रूप से नियुक्त सभी संवर्गो के अधिकारी/कर्मचारी पात्र हैं तथा इच्छुक खिलाड़ी किसी एक खेल के चयन के लिए सक्षम अधिकारी के माध्यम से ही अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- महिला ने जेठ पर लगाया यौनशोषण का आरोप

उन्होंने बताया कि सभी संबंधित अधिकारी अपने अधीन इच्छुक अधिकारी/कर्मचारी के नाम निर्धारित प्रारूप में 24 नवंबर तक jodhpurcivilsports.div@gmail.com पर भिजवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्मिक विभाग के निर्देशानुसार किसी भी कार्मिक का नाम बिना सक्षम अधिकारी के चयन के लिए सीधे प्राप्त होने की स्थिति में उन पर कोई विचार नहीं किया जायेगा तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी क्रिकेट,बेडमिंटन, टेबल- टेनिस आदि खेलों से संबंधित रेकेट/बेट इत्यादि संबंधित खिलाड़ी को अपने साथ लाना अनिवार्य है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026