सतर्कता सप्ताह में कर्मचारियों को दी सेवा नियमों की जानकारी
जोधपुर,सतर्कता सप्ताह में कर्मचारियों को दी सेवा नियमों की जानकारी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को कार्मिक शाखा में आयोजित सेमिनार में कर्मचारियों को कार्मिकों की सेवा संबंधी विभिन्न विषयों पर गहन जानकारियां दी गई।
इसे भी पढ़िएगा – दीपावली के दिन केवल एक शिफ्ट में खुलेंगे रिजर्वेशन ऑफिस
मंडल कार्मिक अधिकारी प्रभारी अभिषेक गांधी ने बताया कि डीआर एम पंकज कुमार सिंह के निर्देशन में मनाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को कार्मिक शाखा कार्यालय में सेमिनार आयोजित किया गया।
सेमिनार में विकास ढाका,अमरेश उपाध्याय,रामेश्वर दास व संगीता राखेचा ने रेलवे भर्ती चयन प्रक्रिया, अनुकंपा नियुक्ति,पेंशन प्रकरणों की जांच तथा रेलवे सेवक अनुशासन एवं अपील से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। इस अवसर पर कार्मिक शाखा व कल्याण अनुभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

