IFFI के समापन समारोह में बिखरी भारत की सांस्कृतिक विरासत

राजस्थान के कालातीत रेगिस्तानी संगीत ने बांधा समां

गोवा(दूरदृष्टीन्यूज),IFFI के समापन समारोह में बिखरी भारत की सांस्कृतिक विरासत। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2025 के समापन समारोह ने भारत की सांस्कृतिक विविधता का एक रंगारंग उत्सव पेश किया, जिसमें प्रसिद्ध लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आज के युग की कला को एक वैश्विक मंच पर एक साथ लाया गया।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 30 को जोधपुर आयेंगी

इस वर्ष की सांस्कृतिक प्रस्तुति पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रदर्शित की गई। राजस्थान के रेगिस्तान और कर्नाटक की तटीय परंपराओं से लेकर जीवंत पूर्वोत्तर और भारत की भक्ति संगीत परंपराओं तक जो एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को दिखाता है।

राजस्थान का कालातीत लोकप्रिय रेगिस्तानी संगीत ‘कलर्स ऑफ़ द मांगणियार्स’
समंदर खान द्वारा पेश किए गए, ‘कलर्स ऑफ़ द मांगणियार्स’ ने रास्थान के रेगिस्तान वासी समुदायों के लोकप्रिय संगीत को जीवंत किया। इस प्रस्तुति ने उन महान धुनों को फिर से दिखाया, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को पहचान दिलाई है,जिसमें केसरिया बालम, गोरबंद, हालरिया,निंबूड़ा,घूमर,बोली प्यारी लगे,सरताज कलंदर अली- अली और सारंगा की पृष्ठभूमि का लोक संगीत शामिल है।प्राचीन समय में महलों और पारंपरिक संगीत समारोहों की भव्यता को याद करते हुए इस प्रदर्शन ने फिल्म संगीत पर राजस्थानी लोक परंपराओं के स्थायी प्रभाव को उजागर किया।

अच्युता गोपी ने ग्रैंड फिनाले का नेतृत्व किया
ग्रैमी के लिए नामित,भक्ति और कीर्तन कलाकार अच्युता गोपी ने एक खास तौर पर तैयार की गई आध्यात्मिक संगीत प्रस्तुति के साथ समापन समारोह का नेतृत्व किया। अपनी प्रस्तुतियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध अच्युता गोपी ने पिछले वर्ष के क्रिएट इंडिया चैलेंज,जो WAVES OTT शोकेस का हिस्सा है,के कुछ चुनिंदा विजेताओं के साथ भी मिलकर प्रस्तुति दी।समारोह की शुरुआत मिरेकल ऑन व्हील्स की प्रेरणादायक प्रस्तुति से हुई,जो देश का अग्रणी समावेशी नृत्य समूह है व दिव्यांग कलाकारों के ज़रिए कलात्मक संभावना को पुनर्परिभाषित करने के लिए जाना जाता है।

कर्नाटक की शास्त्रीय भव्यता: विद्या कोल्युर द्वारा यक्षगान
प्रसिद्ध यक्षगान कलाकार विद्या कोल्युर ने आठ मिनट के ओड्डोलगा के माध्यम से दिव्यता का एक नाटकीय क्रम प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति में अग्नि,वरुण,वायु और कुबेर के वीर चित्रण,यम का भव्य आगमन,देवेंद्र का शाही आगमन और रंभा व उर्वशी का मनोहर प्रवेश शामिल रहे।

वैश्विक मंच पर पूर्वोत्तर भारत: दो भागों में प्रस्तुति
रंजीत गोगोई द्वारा तैयार की गई प्रस्तुति सभी आठ पूर्वोत्तर राज्यों को एक साथ लाई गई IFFI मंच पर अब तक का सबसे सशक्त प्रतिनिधित्व।

खंड 1: पूर्वोत्तर का बॉलीवुड संगीत और लय
डॉ.भूपेन हजारिका,एसडी बर्मन,आरडी बर्मन,ज़ुबिन गर्ग और पापोन की प्रतिष्ठित कृतियों पर एक ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुति, जिसने भारत के सिनेमाई ध्वनि परिदृश्य में पूर्वोत्तर के आधारभूत योगदान पर प्रकाश डाला।

खंड 2: आठ राज्यों की पारंपरिक लोक प्रस्तुति

अरुणाचल प्रदेश- न्यापा चाम और ज़्या चाम

असम- बिहू

मिज़ोरम – चेराव (बैम्बू डांस)

मेघालय- वंगाला

मणिपुर- पुंग चोलोम

त्रिपुरा- संगरेन

नागालैंड – वॉरियर डांस

सिक्किम – सिंघी चाम

इस खंड ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के संगीत, लय,रंग और सांस्कृतिक विशिष्टता को दर्शाया,जो कलात्मक विविधता के माध्यम से भारत की एकता को सुदृढ़ करता है। यह प्रस्तुति समापन समारोह के प्रमुख लोक कार्यक्रमों में से एक रही।

वैश्विक दर्शकों के लिए एक राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच
राजस्थान,कर्नाटक,असम,अरुणाचल प्रदेश,मिज़ोरम, त्रिपुरा, सिक्किम,मणिपुर, नागालैंड और मेघालय के कलाकारों के साथ यह समापन समारोह दुनिया के प्रमुख फिल्म मंचों में से एक पर व्यापक राष्ट्रीय प्रदर्शन के रूप में प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों का सीधा प्रसारण WAVES OTT पर किया गया और VOD के रूप में उपलब्ध कराया गया,जिससे भारत और दुनिया भर के दर्शक सांस्कृतिक समापन का अनुभव कर सके।

IFFI 2025 का समापन समारोह उच्च-प्रभावी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और संगीत कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक गहराई और कलात्मक नवाचार को प्रदर्शित करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है,जो भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था और इसकी वैश्विक पहुँच की बढ़ती क्षमता को रेखांकित करता है। एक ऐसे भारत का उत्सव मनाता है जो विविधता पूर्ण,गतिशील और एकजुट है।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026