Doordrishti News Logo

भारतीय जीवन बीमा और नेशनल इंश्योरेंस रहे विजेता

  • जोधपुर मंडल पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति क्रमांक
  • 1 की द्वितीय बैठक संपन्न

जोधपुर,भारतीय जीवन बीमा और नेशनल इंश्योरेंस रहे विजेता। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति जोधपुर,क्रमांक-1 की बैठक मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा-कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केन्द्रीय सरकार के कार्यालय, केन्द्रीय सरकार के निगमों,उपक्रमों के प्रमुखों व उनके प्रतिनिधियों तथा राजभाषा विभाग गृहंत्रालय,नई दिल्ली से आए नरेन्द्र सिंह मेहरा,सहायक निदेशक ने भाग लिया। राजभाषा अधिकारी शिवचरण बैरवा ने अध्यक्ष नराकास तथा सहायक निदेशक सहित सभी सम्मानित सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर डीआरएम ने कि कहा कि वर्तमान में नराकास जोधपुर के सभी सदस्य कार्यालय अपने कार्य निष्पादन में भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार राजभाषा के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। राजभाषा नीति,नियम एवं अधिनियमों का कार्यान्वयन हम सबका सामूहिक प्रयास है जिसे सभी अपने-अपने कार्यालय में लागू करवाना हम सबका संवैधानिक दायित्व है। केंद्र सरकार के कार्यालयों,निगमों व उपक्रमों आदि में हिंदी का प्रचार-प्रसार बहुत तेजी से बढ़ा है।आगे भी सभी सदस्य कार्यालय राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के प्रयास करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें – अवैध बजरी डंपर ने ली एक और जान,लोगों ने एक डंपर को किया आग के हवाले

बैठक में सचिव,राजभाषा अधिकारी ने कार्यसूची पर विस्तार से चर्चा की तथा जिन कार्यालयों के अनुपालन में कमी थी उनको सुधार करने का निवेदन किया। बैठक के अंत में अध्यक्ष एवं सहायक निदेशक द्वारा राजभाषा हिंदी में सर्वाधिक व प्रशंसनीय कार्य करने वाले सदस्य कार्यालयों को राजभाषा शील्ड व प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। बड़े कार्यालयों की “क“श्रेणी में विजेता भारतीय जीवन बीमा निगम जोधपुर,ऑयल इंडिया लिमिटेड और मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर कार्यालय उपविजेता रहे तथा ख श्रेणी में विजेता नेशनल इंश्योरेंस कंपनी,जोधपुर व भारतीय विमानपत्तनन प्राधिकरण उपविजेता रहा तथा तृतीय,चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त कार्यालय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक के अंत में नरेंद्र सिंह मेहरा,सहायक निदेशक ने राजभाषा के प्रयोग,प्रसार के सबंध महत्वपूर्ण मार्ग दर्शन किया। बैठक के समापन पर राजभाषा अधिकारी शिवचरण बैरवा ने अध्यक्ष,कार्यालय प्रधान, उनके प्रतिनिधिगण तथा सहायक निदेशक राजभाषा का बैठक में उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026