Doordrishti News Logo

युवा खेलों में जीत के साथ हारने से सीखें और आगे बढ़े-चौधरी

  • केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने किया किसान तेजा रामगढ़ी शिक्षण संस्थान का निरीक्षण
  • मल्टी स्पोर्ट्स के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा

जोधपुर,युवा खेलों में जीत के साथ हारने से सीखें और आगे बढ़े- चौधरी। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने रविवार को जोधपुर के किसान तेजा रामगढ़ी शिक्षण संस्थान और नवीन भवन का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें – पुलिस अधीक्षक ने किया बालेसर थाने का निरीक्षण

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए समुचित सुविधाएं दी जानी चाहिए। जोधपुर शिक्षा का हब है और यहां आईआईटी,एफडीडीआई,एनएसटी आई आदि संस्थान है। उन्होंने कहा कि आज गांवों में भी सड़क,स्कूल के साथ खेल के लिए निधि गांवों के नौजवानों के लिए दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि युवा खेलों में जीत के साथ हारने से सीखें और आगे बढ़े। बच्चों में आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना जागृत करें जिससे आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने संस्थान को मल्टी स्पोर्ट्स के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की।

चौधरी ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मंत्रालय कार्य कर रहे हैं और 9000 बच्चों ने पीएम विश्वकर्मा योजना में रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस अवसर पर किसान तेजा रामगढ़ी शिक्षण संस्थान के सदस्य,विद्यार्थी व अन्य अतिथि मौजूद थे।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026