चौखा में पानी को लेकर गांव वालों में लाठियां चली चार महिलाओं सहित नौ घायल
- शनिवार को हुई घटना
- वीडियो वायरल
- दो केस दर्ज
जोधपुर(डीडीन्यूज),चौखा में पानी को लेकर गांव वालों में लाठियां चली चार महिलाओं सहित नौ घायल।शहर के निकट चौखा गांव के भदेसर रोड पर श्मशान के पास में पानी को लेकर गांव वाले आपस में भिड़ गए।

एक दूसरे पर लाठियां और क्रिकेट के बल्लों से हमला किया गया। एक व्यक्ति का सिर फूट गया। घटनाक्रम में नौ लोग जख्मी हुए हैं जिनमें चार महिलाएं शामिल है।
इसे भी पढ़ें – पांच दिन पहले होर्डिंग प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान,रात को पोस्टर फाड़े
जिन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल लाया गया। कुछ को बाद छुट्टी दे दी गई। घटना का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ है। पुलिस ने इस बारे में दो केस दर्ज किए हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया कि शनिवार को चौखा गांव में भदेसर श्मशान रोड पर ग्रामीणों में पानी को लेकर विवाद हुआ था।
उन्होंने बताया कि पाइप लाइन से पानी को लेकर हुए विवाद के बाद इन लोगों के बीच लाठियां और क्रिकेट के बल्ले चल गए। पूरे घटनाक्रम में एक पक्ष से छह व दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हुए हैं। इसमें चार महिलाएं हैं। सेठाराम माली के पक्ष की तरफ से मीमादेवी, देवाराम,लूणाराम,नर्मदा देवी एवं नैना देवी घायल हुए है।
पुखराज पक्ष की तरफ से नाबालिग लडक़ी,रामचंद्र एवं जितेंद्र घायल हुआ है। इसमें नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप भी लगा है। थानाधिकारी पोटलिया ने बताया कि दोनों प्रकरण दर्ज कर लिए गए हैं। जिसमें अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। घायलों में ज्यादातर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

