प्रभारी मंत्री डॉ गर्ग ने जोधपुर सर्किट हाउस में सुनी जन समस्याएं
जन प्रतिनिधियों एवं आम जन ने की मुलाकात
जोधपुर,प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने मंगलवार शाम सर्किट हाउस में आम जन की समस्याओं को सुना तथा इनके निराकरण के लिए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देते हुए उनसे विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की और इनके समाधान का आग्रह किया। शहर विधायक मनीषा पवार, राजस्थान जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, नरेश जोशी एवं जन प्रतिनिधियों व आमजन ने मुलाकात कर क्षेत्र के समसामयिक हालातों एवं समस्याओं आदि के बारे में चर्चा की।
प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में मीडिया से संवाद स्थापित कर लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति और इसकी रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों,गणमान्यजन एवं आमजन द्वारा की जा रही कार्यवाही, व्यवस्थाओं एवं प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक जसनकारी दी।
वे मंगलवार शाम सर्किट हाउस से जयपुर के लिए रवाना हुए। उन्होंने जयपुर जाते समय मार्ग में सारण नगर पुलिया के पास एकत्रित जलभराव का अवलोकन किया तथा जिला कलेक्टर को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भावी में पुनर्मतदान के लिए दल रवाना

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

