Doordrishti News Logo

आईसीआईसीआई बैंक कर्मियों पर कारोबारी के 24.90 लाख हड़पने का आरोप

कोर्ट से मिले इस्तागासे पर पुलिस ने अब दर्ज किया मामला

जोधपुर,बासनी कृषि मंडी मोड़ पर पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा के कार्मिकों पर एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए 24.90 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। उसके बिना पूछे मोबाइल नंबर बदल डाले और रकम को खुर्दबुर्द कर दिया गया। पीडि़त की तरफ से कोर्ट में इस्तगासा लगाकर भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। जिस बारे में पुलिस अब तफ्तीश में जुटी है।

ये भी पढ़ें- शातिर वाहन चोर को पकड़ा, 33 स्थानों से चुराई गाड़ियां

पीपाड़शहर के कोसाना निवासी महेंद्र पुत्र पप्पूराम विश्रोई की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह अपनी एक फर्म शिवशक्ति एंटरप्राइजेज नाम से चलाता है। जिसका एक बैंक एकाउंट बासनी कृषि मंडी मोड पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा में है। परिवार में शादी समारोह में व्यस्तता के चलते वह खाते में लेन देन नहीं कर पाया था। 23 जनवरी 23 को वह बैंक गया तो पता लगा कि उसके खाते से किसी प्रकार का लेनदेन नहीं हुआ है और मोबाइल नंबर भी बदल दिए गए थे। जिस का उसे पता चला तो बैंक प्रबंधन से बात की गई कि फोन नंबर किस आधार पर बदले गए जो उसके थे भी नहीं। बाद में खाते की डिटेल ली गई तो पता लगा कि खाते में रखी 24.90 लाख की रकम खुर्दबुर्द कर दी गई। पीडि़त कारोबारी ने बैंक प्रबंधन पर धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026