Doordrishti News Logo

पाल बालाजी दर्शन को आए वृद्ध की आई-20 कार चोरी

जोधपुर,पाल बालाजी दर्शन को आए वृद्ध की आई-20 कार चोरी। शहर के पाल बालाजी मंदिर के पास में रविवार की दोपहर एक वृद्ध की आई-20 कार चोरी हो गई। वे परिवार सहित मंदिर में दर्शन को आए थे। 15-20 मिनट के बाद लौटे तो कार अपने स्थान पर नहीं मिली। अज्ञात शख्स के खिलाफ कार चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया गया है। मामले में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस जांच कर रही है।

सेवा का जज्बा की खबर आप भी पढ़ें और लोगों को भी पढ़ाएं-समाज मे जागृति लाएं- उम्मेद अस्पताल में ट्रालियां भेंट

प्रभु पाश्र्वनाथ सोसायटी मेड़तिया गार्डन पाल रोड के पास रहने वाले मोहनराम पुत्र हीरालाल तातेड़ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे रविवार को दिन में अपने परिवार के साथ पाल बालाजी मंदिर दर्शन को आए थे। यहां मंदिर से कुछ से पहले अपनी आई-20 कार को पार्क कर दर्शन को गए। वापिस 15- 20 मिनट से लौटे तो कार गायब थी। उन्होंने अब अज्ञात शख्स के खिलाफ कार चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: