Doordrishti News Logo

बदइंतजामी की मार झेल रहा नेहरू पार्क

उपेक्षा का शिकार बना -बदहाली पर उठे सवाल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बदइंतजामी की मार झेल रहा नेहरू पार्क। शहरवासियों को स्वच्छ हवा और सुकून देने वाला सरदारपुरा का नेहरू पार्क इन दिनों बदइंतजामी की मार झेल रहा है। पार्क की पगडंडियों और कोनों में लगे कचरे व मलबे के ढेर ऐसे प्रतीत होते हैं मानो हरियाली के सीने पर उपेक्षा के गहरे जख्म उभर आए हों।

सुबह-शाम स्वास्थ्य लाभ के लिए आने वाले लोगों को अब ताजी हवा के बजाय गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है। गोल बिल्डिंग मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष अरुण माथुर ने कहा कि नगर निगम के 365 दिन सफाई के दावे नेहरू पार्क की हालत देखकर खोखले नजर आते हैं।

मंडोर थाने में कांस्टेबल को थप्पड़ मारने का आरोप

पार्क के कई हिस्सों में जमा कूड़ा और गंदगी यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर नियमित सफाई का दावा कागजों तक ही सीमित क्यों है। उनका आरोप है कि सफाई कर्मचारियों की अनियमित उपस्थिति के कारण पार्क की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

माथुर ने कहा कि कुछ सप्ताह पहले शहर विधायक अतुल भंसाली के हस्तक्षेप के बाद निगम प्रशासन ने सफाई अभियान चलाकर पार्क और नहर की सफाई की थी। उस समय लगा था कि बदहाली के अंधेरे में सुधार की एक किरण दिखाई दी है,लेकिन अभियान समाप्त होते ही जिम्मेदार तंत्र भी मानो गायब हो गया।

नतीजा यह हुआ कि गंदगी फिर लौट आई और पार्क एक बार फिर उपेक्षा का शिकार बन गया। माथुर ने विधायक को ज्ञापन सौंप कर निगम प्रशासन पर प्रभावी कार्रवाई का दबाव बनाने की मांग की है।

उनका कहना है कि नेहरू पार्क की दुर्दशा केवल एक पार्क की कहानी नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का आईना है जिसमें अभियान तो दिखाई देते हैं, लेकिन नियमित देखभाल कहीं नजर नहीं आती।

Related posts: