Doordrishti News Logo

पिता बेटे से मिलने पानीपत हरियाणा गया चोर लाखों के जेवरात ले गए

कुड़ी और सीएचबी में दो सूने मकानों में चोरों ने लगाई सैंध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), पिता बेटे से मिलने पानीपत हरियाणा गया चोर लाखों के जेवरात ले गए। शहर के झालामंड स्थित गंगा सरोवर योजना में रहने वाले एक व्यक्ति के मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से लाखों के आभूषण चोरी कर गए। घर के मालिक अपने बेटे से मिलने पानीपत हरियाणा गए थे। वापिस लौटे तब चोरी का पता लगा।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड एरिया में भी एक मकान में चोरी की रिपोर्ट हुई। कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि गंगा सरोवर योजना झालामंड निवासी अनिल कुमार पुत्र सूर्य प्रकाश माथुर ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वे अपने बेटे से मिलने पानीपत हरियाणा 29 मई को गए थे,वापिस 14 जून को पड़ौसी ने सूचना दी कि घर का दरवाजा खुला पड़ा है।

ग्रीष्मावकाश में यात्री सुविधाओं पर रेलवे का फोकस

इस पर वे 14 को जोधपुर पहुंचे। यहां आकर पता लगा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर यहां से दो ग्राम सोने का सिक्का,15 तोला चांदी की दो पायल जोडिय़ां, 3 जोड़ी बिचुडियां,चांदी का गिलास,20चांदी के सिक्के, चांदी का छल्ला पांच तोला, लेडिज सोनाटा घड़ी और 40 हजार की नगदी चोरी कर गए।

इसी प्रकार चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 11/ 189 निवासी परमसुख पुत्र मोहनलाल पुरोहित ने अपने घर में चोरी की रिपोर्ट दी। घर में 13 जून की सुबह छह से साढ़े छह बजे के बीच में चोरी हो गई। अज्ञात चोर नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए।