इंवेस्टमेंट का झांसा देकर ठगने वालों पर एक और केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इंवेस्टमेंट का झांसा देकर ठगने वालों पर एक और केस दर्ज। शहर में एक्सपो प्लेटफार्म पर इंवेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर एक और केस महामंदिर थाने में दर्ज हुआ है। आरोपी यूएसडीटी और क्रिप्टो में निवेश के नाम पर दो से ढाई करोड़ तक की रकम बटोर चुके है।
कमिश्ररेट में लगातार केस दर्ज हो रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले नागौरी गेट, माता का थान,महामंदिर, सरदारपुरा में केस दर्ज हो रखे है। सरदारपुरा सर्वाधिक छह प्रकरण दर्ज हुए है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि रोजगार कार्यालय के पास शिव नगर भदवासिया निवासी महावीरसिंह पुत्र ओमसिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसने रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2025 मई में उसके साथ जितेंद्र जांगिड़,पूजा, वैभव अरोड़ा आदि ने एक्सपो प्लेटफार्म पर इंवेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपए ले लिए।
चार नकबजन सहित खरीददार भी पकड़ा पांच गिरफ्तार
साप्ताहिक और मासिक लाभांश का प्रलोभन दिया गया था। मगर न तो मुनाफा दिया गया और न ही इंवेस्ट की गई रकम को वापिस लौटाया गया। महामंदिर थाने में यह दूसरा प्रकरण उक्त आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
