Doordrishti News Logo

पति के दोस्त पर यौन शोषण का आरोप

जोधपुर,पति के दोस्त पर यौन शोषण का आरोप। जिला पश्चिम में एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर यौन शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए अब रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला जून में लापता हुई थी। बाद में पुलिस उसे दस्तयाब कर लाई थी। मगर पीडि़ता ने अब अपहरण एवं दुष्कर्म में केस दर्ज कराया। सूरसागर पुलिस के अनुसार एक महिला जून में लापता हुई थी। बाद में उसकी गुमशुदगी दी गई।

यह भी पढ़ें- प्रदेश की आईटीआई होंगी मजबूत

महिला को बाद में पुलिस ने दस्तयाब कर लिया। अब पीडि़ता का आरोप है कि उसके पति के दोस्त का घर पर आना जाना था। वह जून में उसे बहलाफुसला कर ले गया और कई स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसे डराया धमकाया गया। पीडि़ता के पर्चा बयान पर केस दर्ज किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिएगा http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed