दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
जोधपुर, गत सप्ताह राजीव गांधी कॉलोनी देवनगर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत पर पुलिस ने दर्ज दहेज हत्या के प्रकरण में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
देवनगर पुलिस ने बताया कि आगरा यूपी के सुजानपुरा जैतपुर कलां निवासी रामखिलाड़ी ने अपनी पुत्री 22 साल की मधु की दहेज हत्या किए जाने का आरोप उसके ससुराल वाले राजीव गांधी कॉलोनी निवासी राहुल देव सिंह पुत्र अशोक सिंह एवं अन्य पर लगाया था। रिपोर्ट में मधु को जहर देकर अथवा मार कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मृतका का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम भी करवाया। इस बारे में जांच अधिकारी एसीपी प्रतापनगर प्रेमधणदे ने अब आरोपी पति राहुलदेव को गिरफ्तार किया है। ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ जांच की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

