Doordrishti News Logo

दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार,जहर देकर मारने का आरोप

प्रेमविवाह के बाद कर था तंग

जोधपुर,दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार,जहर देकर मारने का आरोप।शहर की रातानाडा पुलिस ने दहेज हत्या के एक प्रकरण में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। युवक ने एक लडक़ी से प्रेमविवाह किया था। लडक़ी की अगस्त माह में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके परिजन ने जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दी थी। अन्य किसी की गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें – एमडीएमएच में हृदय के सिकुड़े हुए ऑर्टिक वाल्व से निजात दिलाई

रातानाडा पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा बी रोड की रहने वाली अनुष्का चौधरी ने रातानाडा निवासी जतिन सोलंकी के साथ में प्रेमविवाह किया था। अनुष्का को 17 अगस्त को संदिग्ध हालात में एमजीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया था,मगर उसकी बाद में मौत हो गई थी। उसकी मां एवं पिता की तरफ से दहेज हत्या में प्रकरण दर्ज करवाया गया था। आरोप था कि उसे प्रेम विवाह के बाद से ही पति और ससुराल वाले दो करोड़ और प्रोपर्टी में हिस्सेदारी मांग रहे थे। जिस पर उसे तंग और परेशान किया जा रहा था। परिजन का आरोप था कि उसे जहर दिया गया था। पुलिस ने दहेज हत्या के इस प्रकरण में अब आरोपी पति को जतिन सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026