पैसा डबल करने के नाम पर नैक्सा एवरग्रीन पर पांच लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज

जोधपुर,पैसा डबल करने के नाम पर नैक्सा एवरग्रीन पर पांच लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों मेें रहने वाले लोगों को पैसा डबल करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाली कंपनी नैक्सा एवरग्रीन पर एक और केस दर्ज हुआ है। कंपनी द्वारा एक व्यक्ति से पांच लाख की ठगी की गई। मगर बाद में कंपनी ने हाथ खड़े कर दिए। पीडि़त ने अदालत के मार्फत करवड़ थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़िए-पावटा सर्किल पर दीपदान कर मतदाताओं को किया जागरूक

करवड़ पुलिस ने बताया कि मेलावास निवासी अमरसिंह पुत्र करण सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके परिचित मेघसिंह की तरफ से खुद नैक्सा एवरग्रीन धोलेरा कंपनी का एजेंट बताया गया था। जिसमें बताया कि उसकी कंपनी इंवेस्ट किए गए रुपयों को डबल कर देती है। हर मंगलवार को रुपए मुनाफे सहित लौटाए जाते हैं। इस पर पहली बार में वर्ष 2022 में उसने पचास हजार रुपए इंवेस्ट किए थे। तब कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक चला मगर बाद में उसके द्वारा कंपनी में पांच लाख रुपए लगाए गए। जो 29 जुलाई 22 से लेकर 24 जनवरी 23 तक दिए गए। मगर कंपनी ने बाद में मुनाफा देना बंद करने के साथ रकम हड़प कर भाग गई। पीडि़त अमरसिंह की तरफ से मेघसिंह सहित नैक्सा एवरग्रीन धोलेरा कंपनी पर पांच लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया है। सनद रहे कि कंपनी के खिलाफ पहले भी दर्जनों मुकदमें धोखाधड़ी के दर्ज हो रखे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews