हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग मची अफरातफरी
जोधपुर, शहर के पाली रोड स्थित एक हैंडीक्राफ्ट में शनिवार दोपहर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि धीरे-धीरे पूरी फैक्ट्री परिसर में फैल गई। आग को रात आठ बजे तक करीब करीब काबू पाया जा सका। ऐहतियात के तौर पर एक दमकल को वहां रखा गया है। आग लगने से एकबारगी फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
प
मुख्य अग्निशमन अधिकारी जयसिंह चौहान ने बताया कि पाली रोड स्थित जोधपुर क्राफ्ट नामक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। जिस पर शास्त्रीनगर फायर स्टेशन से दो, बासनी से तीन व नागौरी गेट फायर स्टेशन से तीन दमकलों को मौके के लिए रवाना किया गया। फैक्ट्री में फोम का काम होता है, ऐसे में बड़ी मात्रा में वहां फोम पड़ा था, जिसने आग को पकड़ लिया। आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। आग की भयावता को देखते हुए कुल आठ दमकलों ने तीन- तीन बार फेरे करते हुए पानी लाकर आग पर काबू पाया। आग को काबू करने में अग्निशमन अधिकारी लोकेश गोठवाल, अजय गहलोत, राकेश देवड़ा, राज खान व अनिल समेत अन्य शामिल थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की।एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

