रेस्टोरेंट की आड़ मेें हुक्का पिलाई, संचालक पर केस दर्ज
जोधपुर,शहर के रातानाडा स्थित सांसी बस्ती के सामने रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध रूप से हुक्का पिलाते संचालक के खिलाफ केस बनाया गया। रेस्टोरेंट से पुलिस ने हुक्के के साथ चिलम,कई तरह के फ्लेवर आदि जब्त किए हैं।
रातानाडा पुलिस ने बताया कि रात को मुखबिरी सूचना मिली कि सांसी बस्ती के सामने चल रहे रेस्टारेंट अमर विलास में युवकों को हुक्का पिलाया जा रहा है। इस पर एएसआई जगदीश प्रसाद वहां पहुंचे। पुलिस ने रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्काबार पर कार्रवाई की और वहां से हुक्के, फ्लेवर,चिलम,चिमटा आदि जब्त किए। रेस्टोरेंट संचालक बीजेएस कॉलोनी निवासी विजय सिंह पुत्र अमर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

