Doordrishti News Logo

काजरी का हिन्दी पखवाड़ा संपन्न

जोधपुर,काजरी का हिन्दी पखवाड़ा संपन्न। केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान,जोधपुर में हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह का आयोजन आज किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी निदेशक डॉ.सुमन्त व्यास ने कहा कि संस्थान में राजभाषा कार्यान्वयन में सराहनीय प्रगति हुई है।

यह भी पढ़ें – विधायक भंसाली ने किया लिंक रोड निर्माण कार्य की शुरुआत

उन्होंने कहा कि नराकास के स्तर पर भी वाद-विवाद,आशुभाषण जैसी प्रतियोगितायें आयोजित की जा सकती हैं। कार्यक्रम की शुरूआत परिषद गीत से की गयी। डॉ.श्रवण कुमार एसोसिएट प्रोफेसर जय नारायण विश्वविद्यालय जोधपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि हिन्दी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है तथा विश्व की सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा का सामर्थ्य रखती है। संस्थान के उप निदेशक (राजभाषा) नवीन कुमार यादव ने स्वागत संबोधन तथा हिन्दी पखवाड़ा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर हिन्दी पखवाड़ा के दौरान आयोजित 8 प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (वरि.ग्रेड) सुरेश कुमार ने कहा कि हिन्दी भाषी प्रदेश के कार्मिक होने के नाते हमारा नैतिक दायित्व भी है की हम अपना अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करें।

इस अवसर पर सुनीता आर्य लेखा नियंत्रक ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। धन्यवाद ज्ञापन नवीन कुमार यादव ने दिया। कार्यक्रम संचालन अनिता शेखावत ने किया।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026