Hero of longewala : लोंगोवाला हीरो भैरोसिंह की देह पंचतत्व में विलीन

Hero of longewala

गांव गुंजा भैरोसिंह अमर रहे.. भारत माता की जयकारों से

Hero of longewala : जोधपुर,1971 में हुए भारत-पाक युद्ध के वास्तविक हीरो भैरो सिंह राठौड़ का सोमवार को निधन हो गया। उनका शव आज सुबह राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव सोलंकियातला के लिए विदा किया गया। दोपहर बाद गांव में रीतिरिवाज के मुताबिक अंत्येष्टि की गई।

बीएसएफ हैडक्वार्टर से शव गांव पहुंचने के साथ ही परिजन में रूलाई फूट पड़ी। गांव में उनका सैन्य सम्मान के साथ दाहसंस्कार करवाया गया। इस दौरान गांव में भैरोसिंह अमर रहे.. जब तक सूरज चांद रहेगा भैरो तेरा नाम रहेगा के नारे गूंज उठे। मार्चपास्ट की सलामी के साथ बंदूकों से सलामी दी गई। कई सैन्य अफसरों के जन प्रतिनिधिगण भी मौजूद थे।(Hero of longewala)

ये भी पढ़ें- Shergarh gas blast : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और कांग्रेस पूर्व डिप्टी सीएम पायलट मिले परिजनों से

Hero of longewala

इसस पहले मंगलवार की सुबह विदाई से पहले सैन्य सम्मान के साथ अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित किए। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी जोधपुर पहुंची और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उसके बाद उनकी पार्थिव देह सोलंकियातला पहुंचा। दोपहर बाद राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। सनद रहे कि 81 साल के भैरो सिंह 14 दिसंबर से जोधपुर के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट थे। उन्हें सांस लेने में परेशानी थी। इलाज के बीच सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।(Hero of longewala)

भैरो सिंह मूलत: जोधपुर जिले के शेरगढ़ तहसील के सोलंकियातला गांव के रहने वाले थे। बेटे सवाई सिंह ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक की वजह से वे सांस नहीं ले पा रहे थे। इसके बाद उनके शरीर में कोई मूवमेंट नहीं हो रहा था। उन्हें एम्स के आईसीयू में एडमिट किया गया था। सोमवार दोपहर उनका देहांत हो गया।(Hero of longewala)

पार्थिव शव बीएसएफ हैडक्वार्टर ले जाया गया,सुबह विदा हुए

भैरो सिंह के निधन की सूचना मिलने पर बीएसएफ डीआईजी संजय यादव भी एम्स पहुंचे। यहां से पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मंडोर स्थित बीएसएफ के हेडक्वार्टर ले जाया गया यहां से मंगलवार सुबह पार्थिव देह गांव भेजी गई।

युद्ध के 51 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने की थी बातचीत

भारत-पाक युद्ध के 16 दिसंबर को 51 साल पूरे हुए थे। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने परिवार से बातचीत कर भैरो सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।1971 के भारत- पाक युद्ध में दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले भैरो सिंह को 1972 में सेना पदक मिला था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल दिसंबर में जैसलमेर में राठौड़ से मुलाकात की थी। उस समय वो बीएसएफ के स्थापना दिवस समारोह के लिए सीमावर्ती शहर गए थे। भैरो सिंह 1987 में बीएसएफ से सेवानिवृत हुए थे।(Hero of longewala)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts