helicopter-crashes-in-kedarnath-7-killed

केदारनाथ में हैलीकॉप्टर क्रैश,7 की मौत

केदारनाथ में हैलीकॉप्टर क्रैश,7 की मौत

  • खराब मौसम के कारण हुआ हादसा
  • हैलीकॉप्टर में 3 महिलाएं 4 पुरुष थे सवार
  • हैलीकॉप्टर में पायलट सहित 7 लोग सवार थे

केदारनाथ,उत्तराखंड के केदारनाथ में आज एक हैलीकॉप्टर के क्रैश हो जाने से पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 11:40 बजे केदारनाथ से फाटा आ रहे एक निजी कंपनी का हैलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण गरुड़ चट्टी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हैलीकॉप्टर में पायलट सहित 7 की मृत्यु होने के समाचार हैं। दुर्घटना स्थल पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को रवाना कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना केदारनाथ से 2 किमी की दूरी पर गरुड़ चट्टी में हुआ जिसमें 7 की मौत हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुट गया है।

helicopter-crashes-in-kedarnath-7-killed

केदारनाथ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लेजा रहे हैलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित सात लोगों की मौत  हादसे पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी,उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,गृह मंत्री अमित शाह,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख प्रकट किया है।

मृतकों में तीन यात्री गुजरात, एक कर्नाटक, एक तमिलनाडु और एक झारखंड का है। पायलट मुंबई के रहने वाले हैं। मृतकों के भी शव बरामद किये गए हैं। अगले आदेश तक केदारनाथ में हैलीकॉप्टर सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। केदारनाथ में अभी भी मौसम खराब है। यहां बर्फबारी हो रही है। हादसे के दो घंटे बाद भी मलबे से आग की लपटें उठ रही थी। रेस्‍क्‍यू टीम द्वारा सातों मृतकों के शवों को बरामद कर लिया गया।
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्‍टर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

मृतकों में पायलट अनिल सिंह (57 वर्ष) मुम्बई महाराष्ट्र,उर्वी बराड़ (25 वर्ष) भावनगर गुजरात,कृति बराड़ (30 वर्ष) भावनगर गुजरात,पूर्वा रामानुज (26 वर्ष) भावनगर गुजरात, सुजाता (56 वर्ष) अन्ना नगर चेन्नई,
कला (50 वर्ष) अन्ना नगर चेन्नई, प्रेम कुमार (63 वर्ष) अन्ना नगर चेन्नई हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts