Doordrishti News Logo

पिथौरागढ़ में धारचूला-तवाघाट एनएच पर भारी भूस्खलन

  • जानमाल का नुकसान नहीं
  • मलबा सड़क सहित नदी में समाया
  • दोनों तरफ वाहनों की लगी कतार
  • सड़क खोलने का काम जारी

पिथौरागढ़,पिथौरागढ़ में धारचूला-तवाघाट एनएच पर भारी भूस्खलन। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के तवाघाट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी दरकने से आया मलबा नदी में समा गया।

मलबे के कारण यातायात बाधित हो गया है। आवागमन ठप होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।

इसे अवश्य पढ़िएगा – क्रिकेट..बॉलिंग..एक्शन..और छा गई सुशीला

पिथौरागढ़ जिले में शनिवार को धारचूला-तवाघाट एनएच पर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन इतना जबरजस्त था कि आस-पास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।धारचूला-तवाघाट एनएच के चेतुलधार के पास पहाड़ी दरकने से यहां यातायात बाधित हो गया।

दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार
नेशनल हाईवे को खोलने के लिए कोशिश जारी है। भारी मात्रा में मलबा आने के कारण चेतुलधार के पास सड़क बंद हो गई है। भूस्खलन के बाद अब मौके पर नेशनल हाईवे को खोलने का कार्य प्रगति पर है। जिला प्रशासन के अधिकारी और बीआरओ की टीम भी मौके पर मौजूद है।

पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने कहा कि इस घटना में किसी के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। घटना सड़क पर हो रहे कार्यों के चलते हुई है जिसमें जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Related posts:

फलोदी-जैसलमेर रेलखंड पर अब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनें

September 3, 2026

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026