Doordrishti News Logo

जोधपुर मंडल के 36 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म का लेवल होगा हाई

स्टेशन पर रेल यात्रियों को चढ़ने और उतरने में नही होगी परेशानी

जोधपुर,जोधपुर मंडल के 36 स्टेशनों के प्लेटफॉर्म का लेवल होगा हाई। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के 36 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म को रेल लेवल से हाईलेवल में बदलने का कार्य स्वीकृत किया गया है,जिसमें मंडल के 22 स्टेशनों पर कार्य शुरू हो गया है तथा तिलवाड़ा स्टेशन पर कार्य पूरा कर लिया गया है और शेष स्टेशनों पर भी शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में मंडल के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए यात्री प्लेटफॉर्म को निम्न लेवल से उच्च लेवल में बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसमें जोधपुर मंडल के 36 स्टेशनों को चिन्हित किया गया है। इसके बाद अगले चरण के लिए अन्य स्टेशनों को चिन्हित करने का कार्य होगा।उन्होंने बताया कि इन छोटे स्टेशनों में प्लेटफॉर्म का लेवल नीचा होने के कारण अक्सर लोगों को ट्रेन में चढ़ने में असुविधा होती है और ऐसे में उनके गिरकर चोटिल होने का खतरा रहता है। प्राय: कम ऊंचाई वाले प्लेटफॉर्म पर रेलयात्रा के दौरान दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को उतरने चढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्लेटफॉर्म अपग्रेड होने के बाद यात्रियों को ट्रेन चढ़ने उतरने सुविधा रहेगी।

यह भी पढ़ें – पार्सल डिलीवरी एक्टिव कोड भेजा, एक साथ दो शातिरों ने 1.05 लाख खाते से निकाले

इन स्टेशनों पर होगा कार्य
गच्छीपुरा,बोरावड,कुचामन सिटी, तिलवाड़ा,रोहट,परबतसर,खजवाना, परलू,शैतान सिंह नगर,भाचभर, बालसमंद,भीमरलाई,बनिया सांडा धोरा,कवास,जनियाना,जसाई,जेठा चाँदन,मारवाड़ बिठडी,श्रीबालाजी, हरलाया,मुनाबाव,बदवासी,गडरा रोड, उदारामसर,गुढ़ा,गोविंदी मारवाड़, मारवाड़ छापरी,सालावास,श्री भादरिया लाठी,गोल,दुंदाड़ा,नया खारडिया,तालछापर,पीपाड़ रोड, गागरिया और रामसर स्टेशनों पर होगा।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026