पर्यटन के नए प्रोजेक्ट गंभीरता से लाए जाएं,लपकों पर हो अंकुश- पंवार

पूर्व आईएएस ललित के.पंवार का सुझाव

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। पर्यटन के नए प्रोजेक्ट गंभीरता से लाए जाएं, लपकों पर हो अंकुश-पंवार। राजस्थान में 45 सालों तक आईएएस अधिकारी के रूप में सेवाएं देकर विभिन्न पदों को सुशोभित करने वाले ललित के पंवार ने राजस्थान की सरकार से राजस्थान पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए 11 पृष्ठ का सुझाव पत्र दिया है और कहा है कि राजस्थान अन्य प्रदेशों के मुकाबले पर्यटन के क्षेत्र में बहुत अधिक विकसित बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए – कंट्रोल रूम पुलिस की आंख नाक कान-आईजी

पंवार आज जोधपुर प्रवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने उन सुझावों का उल्लेख भी किया है और विशेष तौर पर लपकों पर रोक लगाने की मांग करने के साथ राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्र के अंदर जहां-जहां पर्यटन की संभावना है,वहां पूरी गंभीरता से नए प्रोजेक्ट लाने के लिए भी अपना सुझाव दिया है।

खुशी है कि सरकार ने रिपोर्ट को स्वीकार किया 
राजस्थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने अपने कार्यकाल में कई संभाग और जिले बनाए थे,मगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपनी सरकार आने के बाद में उनका पुन:अध्ययन कराने के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ललित के पंवार की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट के बाद नए संभागो और जिलो का निर्धारण किया है।

इस दायित्व को निभाने वाले ललित के पंवार आज जोधपुर संभाग के दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि मैंने सभी जनप्रतिनिधियों चाहे सांसद हो,विधायक हो या फिर 150 से अधिक लोगो के डेलिगेशन के प्रतिनिधियों के अलावा सभी की बात को सुना और उसके बाद जिला कलेक्टर से लेकर आईजी पुलिस और जमीनी स्तर के लोगो से चर्चा की और मंथन किया उसके बाद धरातल स्तर पर बरसों तक अपने अनुभव को ध्यान में रखकर रिपोर्ट सबमिट की। खुशी है कि सरकार ने इस रिपोर्ट को स्वीकार करने के साथ में फैसला लिया है।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026