Doordrishti News Logo

हरियाणा के युवक को महिला मित्र के साथ होटल में पकड़ा

महिला का आधार कार्ड निकला फर्जी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हरियाणा के युवक को महिला मित्र के साथ होटल में पकड़ा। उदय मंदिर थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर हरियाणा निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

तार चोरी के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार,एक नाबालिग निरूद्ध

जानकारी के अनुसार जसवंत सराय के सामने स्थित महादेव होटल में हरियाणा निवासी कुलदीप द्वारा होटल का कमरा किराए पर लिया गया था। होटल में ठहरने के दौरान युवक ने अपने आधार कार्ड के साथ हरियाणा की किसी अन्य महिला का आधार कार्ड प्रस्तुत किया।

संदेह होने पर उदय मंदिर थाना पुलिस ने होटल में दबिश देकर युवक और उसके साथ मौजूद स्थानीय महिला से पूछताछ की। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक कुलदीप ने किसी दूसरी महिला के आधार कार्ड का उपयोग कर स्थानीय महिला मित्र को होटल में ठहराया था, जो कि नियमों का उल्लंघन है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026